खेती को मिलेगी रफ्तार: पोटका विधायक संजीव सरदार ने किसानों के बीच वितरण किए ट्रैक्टर और कृषि यंत्र
जमशेदपुर, 2 नवंबर। पूर्वी सिंहभूम जिले में किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों से जोड़ने और खेती को आसान बनाने के उद्देश्य से भूमि संरक्षण विभाग की ओर से कृषि यंत्रों के वितरण की पहल की गई। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए। इस पहल से लाभुक किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्हें खेती-किसानी के काम में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
कृषि क्षेत्र में यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देना किसानों की उत्पादकता और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। छोटे और मध्यम किसानों के लिए महंगे कृषि उपकरण खरीदना मुश्किल होता है। ऐसे में सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाला अनुदान उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने और खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायक हो सकता है।
