November 2, 2026

जमशेदपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे साइबर ठगों को अवैध सिम कार्ड सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़

file_00000000b478821190f947ef8d280786

जमशेदपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे साइबर ठगों को अवैध सिम कार्ड सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बर्मामाइंस, गोलमुरी और टेल्को क्षेत्र से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है . पकड़े गए आरोपियों में एक नामी टेलीकॉम कंपनी (जियो) का कर्मचारी भी शामिल है, जो नियमों को ताक पर रखकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था

. पुलिस ने इनके पास से 9 अवैध सिम और 5 स्मार्टफोन बरामद किए हैं।दूरसंचार विभाग (DoT) से मिले खुफिया इनपुट और तकनीकी जांच के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया TownPost. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सीधे-साधे और कम पढ़े-लिखे ग्राहकों की केवाईसी (KYC) प्रक्रिया का गलत फायदा उठाते थे . जब कोई असली ग्राहक दुकान पर सिम लेने आता था, तो ये धोखे से उसके नाम और फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके अतिरिक्त सिम कार्ड एक्टिवेट कर लेते थे

. इसके बाद इन ‘प्री-एक्टिवेटेड’ सिमों को ऊंचे दामों पर साइबर अपराधियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों को बेच दिया जाता था .जांच में सामने आया है कि इन जाली सिम कार्डों का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों में वित्तीय धोखाधड़ी, बैंक फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग स्कैम जैसी अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था .

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बर्मामाइंस निवासी रौनक कुमार, गोलमुरी के सन्नी कुमार साव और टेल्को के जियो कर्मी प्रकाश कुमार के रूप में हुई है . पुलिस ने इनके खिलाफ जमशेदपुर साइबर थाना में कांड संख्या 109/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस रैकेट के वित्तीय लेन-देन तथा अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए शहर के कई हिस्सों में लगातार छापेमारी कर रही है .

You may have missed