September 16, 2026

Key meeting held to ensure grand and well-organized Durga Puja celebrations in Hazaribag: दुर्गा पूजा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

IMG-20260915-WA0000

सर्च न्यूज: सच के साथ: हजारीबाग। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने बुद्धिजीवियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ अपने कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पूजा महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा आयोजन की व्यवस्था, कार्यक्रमों के सफल संचालन तथा आवश्यक तैयारियों को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने आगामी महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।

इस अवसर पर हर्ष अजमेरा ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। सामूहिक सहभागिता और बेहतर समन्वय के माध्यम से इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने का संकल्प है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

You may have missed