November 4, 2026

Kerala Samajam Model School: केरला समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा 2 के छात्र से मारपीट का आरोप, CCTV बंद होने पर अभिभावक ने मांगा जवाब

file_00000000d43c8208a41e8a19db64ba5f

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा 2-बी के एक छात्र के साथ कुछ अन्य छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 25 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र के पिता गोल्डी सबलोक ने स्कूल प्रबंधन को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार छात्रों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है

शिकायत के अनुसार, स्कूल परिसर में अभिसाज/अभिराज सिंह के साथ कुछ छात्रों ने मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए घटनास्थल के CCTV फुटेज की जांच की मांग की।

अभिभावक का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें बताया गया कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां लगा CCTV कैमरा फिलहाल काम नहीं कर रहा था। CCTV फुटेज उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आने के बाद बच्चे की सुरक्षा को लेकर अभिभावक ने चिंता जताई और मामले की पारदर्शी जांच की मांग की।

वहीं, स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर आमने-सामने बातचीत करने और मामले का उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, इसके लिए आगामी सोमवार को बैठक किए जाने की बात कही गई है।

अभिभावक की मांग है कि घटना की पूरी जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि मारपीट में कौन-कौन से छात्र शामिल थे और स्कूल के नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।