September 4, 2026

Jharkhand:मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी दलों से सकारात्मक सहयोग की अपील

Screenshot_20260805_150722_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: झारखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के सफल संचालन को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया और सदन की कार्यवाही को सुचारु, सार्थक एवं जनहितकारी बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है, जहां जनता की आकांक्षाओं और समस्याओं पर गंभीर एवं रचनात्मक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर जवाबदेही, पारदर्शिता और सकारात्मक संवाद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर झारखंड के व्यापक हित को प्राथमिकता दें और मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए राज्य के विकास और जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करेंगे।बैठक में विधानसभा के आगामी एजेंडे, विधायी कार्यों और जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सरकार ने भरोसा दिलाया कि विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में उचित जवाब दिया जाएगा।

आगामी मानसून सत्र के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार और विपक्ष दोनों की नजर इस बात पर रहेगी कि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चले और जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरे।

You may have missed