Jharkhand:झारखंड में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का फिर मौका, 25 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। कल्याण विभाग ने आवेदन की अवधि एक महीने बढ़ा दी है। अब छूटे हुए विद्यार्थी 25 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह अवधि विस्तार वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 से संबंधित विद्यार्थियों के लिए किया गया है।
