Jharkhand Mineral Transport: Online Permit Mandatory Before Entering the State. झारखंड में खनिज गाड़ियों पर नया नियम, राज्य में प्रवेश से पहले लेना होगा ऑनलाइन परमिट
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाली लघु खनिज वाली गाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार जल्द ही प्रदेश में प्रवेश करने वाले ऐसे वाहनों से टैक्स लेने की व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके लिए वाहनों को राज्य में प्रवेश से पहले ऑनलाइन परमिट लेना होगा।
सरकार का यह कदम खनिजों के परिवहन को अधिक पारदर्शी बनाने और नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऑनलाइन परमिट व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य में प्रवेश करने वाले खनिज वाहनों की जांच और निगरानी को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
सरकार की इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य खनिज परिवहन की प्रक्रिया को नियंत्रित करना, राजस्व व्यवस्था को मजबूत करना और बिना अनुमति खनिज लेकर राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों पर रोक लगाना है।
