Delhi: दिल्ली में गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत; ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद हादसा
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गोदाम में लगी भीषण आग ने दो लोगों की जान ले ली। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों और धुएं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया, लेकिन दो लोगों को बचाया नहीं जा सका।
दमकल अधिकारियों के अनुसार, हादसे में दो लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल, रघुबीर नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान 17 वर्षीय सुफैद और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद के रूप में की गई। घटना ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया
आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 5:25 बजे आग पर काबू पाया। हादसे के बाद आग लगने की सटीक परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
