सर्च न्यूज: सच के साथ: 1 अगस्त 2026 को दोमुहानी संगम क्षेत्र में ‘एक पौधा भविष्य के नाम’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष पर्यावरण संरक्षण पहल के तहत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश दिए गए।
इस अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। उनके साथ कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी भी शामिल हुए। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर दोमुहानी नदी तट के आसपास बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया।कार्यक्रम के दौरान बन्ना गुप्ता ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुंदर भविष्य का निर्माण करना है।