September 4, 2026

Jamshedpur World Health Day : स्वास्थ्य दिवस : डीएलएसए भवन में योग व ध्यान सत्र

IMG-20260407-WA0005

शामिल हुए कई न्यायिक अधिकारी

जमशेदपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को सिविल कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) भवन में योग सह ध्यान सत्र का आयोजन किया गया. उक्त सत्र में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावे मध्यस्थ, पी.एल.वी. एवं एल.ए.डी.सी. ने सक्रिय रूप से भाग लिया. उक्त सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक सह विशेषज्ञ मध्यस्थ बेबी कुमार ने किया. उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने योग एवं ध्यान के विभिन्न अभ्यास किए, जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी. यह सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ.
दूसरी ओर प्राधिकार के निर्देश पर जिले के प्रखंड एवं पंचायतों में पदस्थापित पीएलवी (अधिकार मित्र) के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

You may have missed