November 5, 2026

कुणाल की पहल पर मर्सी अस्पताल का 76,555 रु. का बिल माफ

IMG-20250913-WA0004

जमशेदपुर : घाटशिला बनकटी के काकड़ीशोल निवासी डॉली महतो के नवजात शिशु का इलाज बारीडीह मर्सी अस्पताल में चल रहा था. दुर्भाग्यवश, बच्चे का निधन हो गया. परिवार आर्थिक तंगी के कारण अस्पताल का शेष 76,555 रु. का बिल चुकाने में असमर्थ था. इस पीड़ा भरे समय में झारखंड युवा मोर्चा के सक्रिय सदस्य विद्युत महतो ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को इस स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप किया. अस्पताल प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बकाया 76,555 रुपये का शुल्क माफ कर दिया और परिजनों को पार्थिव शरीर सौंप दिया. शोकाकुल परिवार ने संकट की इस घड़ी में मदद और संवेदनशीलता दिखाने के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का आभार व्यक्त किया.

You may have missed