November 5, 2026

गोविंदपुर में कृत्रिम छठ घाट निर्माण कार्य शुरू

IMG-20251021-WA0001

जमशेदपुर : गोविंदपुर के पार्षद डॉ परितोष द्वारा गोविंदपुर के विभिन्न जगहों पर स्थानीय लोगों के अनुरोध पर कृत्रिम छठ घाट निर्माण कार्य शुरू करवाया गया. आज दो जेसीबी की मदद से पुतुल मैदान, वीर शिवाजी पार्क और तीनतल्ला चौक में घाट निर्माण कराया गया.
इस अवसर पर डॉ परितोष ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी विभिन्न जगहों पर घाट निर्माण कराया जा रहा है. आनेवाले दिनो में घाट की सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव, आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवायी जाएगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि वो किसी भी समस्या के लिए जिला परिषद् कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

You may have missed