November 5, 2026

एकल संगीत गायन में दिव्य रत्न को प्रथम पुरस्कार

IMG-20251011-WA0005

● जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिलास्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस गर्ल्स, साकची की 11वीं की छात्रा दिव्य रत्न को संगीत गायन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. स्कूल की प्राचार्य मंजू सिन्हा ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इससे पूर्व दिव्य रत्न को ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर तथा बिहार सरकार द्वारा कला मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021 में सम्मानित किया जा चुका है. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की बाल कलाकार दिव्य रत्न कुमारी किरण एवं डॉ राजेश कुमार लाल दास (दूरदर्शन संवाददाता) की सुपुत्री है.
वर्तमान में वह मोनिका दत्ता से संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही है. कौशिक चक्रवर्ती से भी उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण किया है. ज्ञात हो कि दिव्य रत्न ठुमरी, कजरी, भजन, होली, गजल, चैती, बारहमासा और लोकगीत सहित अन्य भाषाओं में गीत गाती है. इसके अलावा मैथिली, भोजपुरी, बांग्ला, ओड़िआ, मराठी आदि भाषाओं में भी वह गीत गाती है. छठ पर्व पर उसका पहला एल्बम जारी हो चुका है. उन्हें सरकार योग अकादमी एवं एकलव्य फिल्म अकादमी द्वारा भी सम्मानित किया गया है.

You may have missed