November 5, 2026

नदी घाटों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश, सुरक्षा भी रहेगा ‘टाइट’

IMG-20251016-WA0004

डीसी-एसएसपी ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है. इस क्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, एसडीएम धालभूम समेत जुस्को के प्रतिनिधि मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पांडेय घाट, स्वर्णरेखा घाट मानगो पुल, दो मुहानी घाट, पंप हाउस घाट मानगो आदि का निरीक्षण कर घाटों की साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, चेंजिंग रूम निर्माण, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युत व्यवस्था, आवश्यकतानुरूप पहुंच पथ की मरम्मत एवं घाटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छठ घाटों पर आवश्यक जनसुविधा ससमय पूरी की जाए ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने बताया कि जल्द ही सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

You may have missed