September 5, 2026

India shines in Romania: रोमानिया में भारत का शानदार प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड में 1 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक

krmum2qc_international-linguistics-olympiad_625x300_11_August_26

सर्च न्यूज: सच के साथ: रोमानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड (IOL) 2026 में भारतीय छात्र टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। भारत ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन कांस्य पदक और एक सम्माननीय उल्लेख (Honourable Mention) हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 40 से अधिक देशों के स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया।

भारत की ओर से श्रिलक्ष्मी वेंकटरामन ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं आरव अनिल राव, निशांत शंकर लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। सोहम अमित पेडनेकर को उनके प्रदर्शन के लिए Honourable Mention मिला।

भाषाविज्ञान ओलंपियाड की खासियत यह है कि इसमें प्रतिभागियों को पहले से किसी विदेशी या विशेष भाषा का अध्ययन करना जरूरी नहीं होता। छात्रों को अनजान भाषाओं से जुड़े सवाल दिए जाते हैं, जिन्हें तार्किक सोच, पैटर्न पहचानने और विश्लेषणात्मक क्षमता के जरिए हल करना होता है। भारतीय टीम का यह प्रदर्शन देश के स्कूली विद्यार्थियों की मजबूत तार्किक और भाषाई क्षमताओं को दर्शाता है।

You may have missed