September 6, 2026

गायत्री परिवार का रक्तदान शिविर 11 जनवरी को

IMG-20251215-WA0008

भालूबासा में बैठक कर सफल बनाने पर बनी रणनीति

जमशेदपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार का नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा 62वां रक्तदान शिविर जो आठवां राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर भी है का आयोजन आगामी 11 जनवरी, 2026 को आयोजित होगा. इस संदर्भ में आज नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार के मुख्यालय गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में बैठक हुई. इस दौरान उक्त शिविरको और भी प्रभावी ढंग से संपन्न करने एवं ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करनेवाले रक्तवीरों को एकत्रित करने पर विचार विमर्श किया गया.
राज्यस्तरीय शिविर होने के कारण झारखंड के लगभग 18 जिलों में इसे सफल बनाने की भी रणनीतिक चर्चा की गई. इस क्रम में गिरिडीह जिले से दो युवा प्रकाश एवं मनोज कुमार उपस्थित हुए. आज की गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने साथ 10 नए रक्तदाताओं को जोडऩे का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिविर के संयोजक संजीव सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा प्रतिनिधि प्रशांत कालिंदी ने किया.

You may have missed