गौरी पूजा महोत्सव एवं कुमकुम पूजा का भव्य आयोजन
श्री गौरी युवा जन संघ, कीताडीह


कुमकुम पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। विसर्जन समारोह का आयोजन कल पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं श्रद्धा के साथ किया जाएगा।इस अवसर पर श्री पी. चंद्रशेखर राव, अध्यक्ष एवं श्री बी. बालकृष्ण, महासचिव, श्री गौरी युवा जन संघ, कीताडीह ने सभी भक्तों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।
