September 6, 2026

FIR Against Mamata Banerjee Over HC Order Violation ममता बनर्जी पर FIR से बंगाल की सियासत गरम, HC आदेश उल्लंघन का आरोप

Screenshot_2026-08-29-15-55-29-932-edit_com.google.android.googlequicksearchbox

सर्च न्यूज: सच के साथ:कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर FIR दर्ज की है। मामला 28 अगस्त को टीएमसी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के स्थापना दिवस कार्यक्रम से जुड़ा है। पुलिस ने मामले में कार्यक्रम के आयोजकों को भी आरोपी बनाया है।

दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMCP गुट को कोलकाता के कैथेड्रल रोड पर कार्यक्रम आयोजित करने की सशर्त अनुमति दी थी। अदालत ने निर्देश दिया था कि सड़क का एक हिस्सा यातायात के लिए खुला रखा जाए और कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आयोजित हो। हाईकोर्ट ने दोनों TMCP गुटों के लिए अलग-अलग स्थान और कार्यक्रम की समय सीमा भी तय की थी।

पुलिस का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान हाईकोर्ट की तय शर्तों का पालन नहीं हुआ। खास तौर पर सड़क के एक हिस्से को यातायात के लिए खुला रखने के निर्देश और कार्यक्रम की निर्धारित समय सीमा के उल्लंघन की बात सामने आई है। पुलिस ने इसी आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। मामला अब पुलिस जांच के साथ-साथ राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय बन गया है। FIR में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित तौर पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ और इसकी कानूनी जिम्मेदारी किसकी तय होती है।