September 5, 2026

BWF World Badminton Championship 2026:17 साल बाद भारत में फिर सजा बैडमिंटन का विश्व मंच

PV-Sindhu-Lakshya-Sen-1784831349091_m

सर्च न्यूज: सच के साथ : नई दिल्ली में BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आगाज़ आज, 17 अगस्त से हो गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 23 अगस्त तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। भारत लंबे अंतराल के बाद इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है।

घरेलू मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों से देश को काफी उम्मीदें हैं। पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा जैसे खिलाड़ी भारत की चुनौती पेश कर रहे हैं। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी भारतीय अभियान की प्रमुख दावेदारों में शामिल है। इस चैंपियनशिप में दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह कड़ी परीक्षा होगी। प्रशंसकों की नजर खास तौर पर अनुभवी पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी पर रहेगी।

You may have missed