September 5, 2026

Breaking News: तरनतारन में BSF ने मार गिराए पाकिस्तान से आए 3 ड्रोन, भारी हथियार बरामद

IMG-20260805-WA0001

सर्च न्यूज: सच के साथ: नापाक साजिश नाकाम: स्वतंत्रता दिवस से पहले BSF ने तरनतारन जिले में पाकिस्तान की साजिश को फेल कर दिया। जवानों ने पाकिस्तान से आए 3 ड्रोन को मार गिराया। सर्च में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

जॉइंट ऑपरेशन: खुफिया सूचना पर BSF और पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन गिरते ही आसपास के खेतों और कुओं की घेराबंदी कर जांच की गई।

क्या मिला

बरामदगी में पिस्तौल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और 3 चीन निर्मित क्वाडकॉप्टर ड्रोन शामिल हैं। सभी सामान फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया हैं

पहले भी हुई थी कोशिश: पिछले महीनों में भी तरनतारन में ड्रोन तस्करी के कई मामले पकड़े गए:- वान गांव में ड्रोन से गिराई गई 2 पिस्तौल बरामद- खालरा में 2 ड्रोन के साथ 509 ग्राम हेरोइन और 25 कारतूस जब्त- एक अन्य केस में ड्रोन के साथ 3 किलो 925 ग्राम हेरोइन मिली

BSF का बयान: BSF पंजाब फ्रंटियर ने कहा, “यह बरामदगी पाकिस्तान और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार है। सीमा पर अवैध तस्करी को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।”

जांच जारी: पंजाब पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। BSF और पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

जनता से अपील: सीमा क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध ड्रोन दिखे तो तुरंत BSF या पुलिस को सूचित करें।—

You may have missed