November 5, 2026

बिहार DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर. प्रीता वर्मा को 5 अक्टूबर तक DGP का अतिरिक्त प्रभार

IMG-20260916-WA0005

सर्च न्यूज: सच के साथ: पटना, 15 सितंबर 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार को 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक 21 दिनों का अवकाश स्वीकृत किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, DGP विनय कुमार की अनुपस्थिति की अवधि में 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को पुलिस महानिदेशक, बिहार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रीता वर्मा वर्तमान में बिहार सरकार के गृह विभाग से संबंधित जिम्मेदारियों के साथ-साथ अग्निशमन सेवा से जुड़ी जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। आदेश बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है।

SEARCH NEWS | सच के साथ

You may have missed