September 4, 2026

Bihar: बिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ CM आवास की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Screenshot_20260825_163733_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: पटना: बिहार में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार, 25 अगस्त को छात्रों और अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज हो गया। गांधी मैदान से निकले बड़ी संख्या में BPSC अभ्यर्थी और अन्य छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने पहुंचे। डाक बंगला चौराहे के पास पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है। प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों के हाथों में तिरंगा नजर आया और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।प्रदर्शनकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, BPSC-TRE 4 में एकल चरण की परीक्षा, BSSC की भर्ती परीक्षाओं में सुधार और हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को उचित अवसर देने जैसी मांगें उठा रहे हैं। 70वीं BPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भी छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए मासिक ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ शुरू करने की घोषणा की है। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए दरवाजे खुले होने की बात भी कही है।

You may have missed