बिग बाजार के संस्थापक किशोर बियानी पर ₹904 करोड़ की कथित बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
(CBI) ने बिग बाजार के संस्थापक किशोर बियानी, उनके भाई राकेश गोपीकिशन बियानी और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) के खिलाफ एक बड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की है। यह मामला भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा दर्ज कराई गई एक आधिकारिक शिकायत पर आधारित है. वित्तीय एजेंसी ने इन प्रमोटरों पर करीब ₹904.32 करोड़ की कथित बैंक धोखाधड़ी और ऋण सुविधाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है।
यह पूरी कार्रवाई मुख्य रूप से बीडीओ इंडिया एलएलपी (BDO India LLP) द्वारा की गई एक फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड में कई गंभीर अनियमितताएं और खातों में हेरफेर की बात सामने आई थी। सीबीआई की एफआईआर में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धाराएं भी शामिल की गई हैं, और इसमें कुछ अज्ञात लोक सेवकों व अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है।
