Bangladesh PM Tarique Rahman Receives Two Invitations from India, No Response Yet. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भारत के दो निमंत्रण, अब तक नहीं मिला जवाब
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को दो अलग-अलग अवसरों पर भारत आने का निमंत्रण दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री की ओर से इन निमंत्रणों का अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दूसरा निमंत्रण बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (BIMSTEC) के अध्यक्ष के रूप में बांग्लादेश की भूमिका से जुड़ा है। हालांकि, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की ओर से निमंत्रण स्वीकार करने या यात्रा की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
