Another Rubella Case Reported in Jharkhand, Girl Tests Positive in Simdega झारखंड में रूबेला का एक और मामला सामने आया, सिमडेगा में बच्ची संक्रमित
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के सिमडेगा जिले में रूबेला संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। ठेठईटांगर प्रखंड में 24 घंटे के भीतर दो बच्चों में रूबेला संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए रक्त के नमूनों की जांच के बाद ताराबोगा के नदीपार गांव में एक बच्ची के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे पहले इसी प्रखंड के मुंडाटोली में 10 वर्षीय बच्ची में रूबेला संक्रमण मिला था।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंडाटोली में 44 बच्चों में से 28 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिन बच्चों की मीजल्स-रूबेला (MR) वैक्सीन की दूसरी डोज लंबित है, उन्हें टीका देने की प्रक्रिया जारी है। विभाग का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण और निगरानी के जरिए संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करना है।
रूबेला एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैल सकती है। इसके सामान्य लक्षणों में हल्का बुखार, सिरदर्द, आंखों में लालिमा और शरीर पर गुलाबी चकत्ते शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान रूबेला संक्रमण विशेष रूप से गंभीर हो सकता है, इसलिए समय पर टीकाकरण को बचाव का महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है।
