सोनम वांगचुक ने गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग उठाई, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में CJ P (CJP) प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा किया जाए। वांगचुक ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर नेताओं को रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन शुरू करने पर विचार करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार नेताओं की रिहाई के लिए आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसमें अनशन या पदयात्रा जैसे कदम शामिल हो सकते हैं। वांगचुक की इस चेतावनी से मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज होने की संभावना है।
