सीजेपी की ‘तिरंगा यात्रा’ को लेकर दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पहरा
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस और लुटियंस दिल्ली के आसपास के संवेदनशील इलाकों में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 220 कंपनियों को तैनात किया है। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों से करीब 5,000 अतिरिक्त पुलिस जवानों को भी रिजर्व में रखा गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।
सुरक्षा और निगरानी को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने सेंट्रल पार्क और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के आसपास कई नए हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आईटीओ और संसद मार्ग जैसे प्रमुख रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लगभग 21 मुख्य सड़कों पर रूट डायवर्जन लागू करने की बात कही गई है ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
