Ranjay singh murder case:रंजय सिंह हत्याकांड: फैसले की घड़ी पर टली सुनवाई, धनबाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सर्च न्यूज: सच के साथ: धनबाद: मेयर संजीव सिंह के करीबी रहे रंजय सिंह हत्याकांड में करीब 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों की सुनवाई के बाद शनिवार, 5 सितंबर को फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी। इसी को देखते हुए धनबाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। हालांकि, आज की ताजा जानकारी के मुताबिक फैसला टाल दिया गया है और अभियोजन पक्ष ने बहस के लिए मोहलत मांगी है।
इस मामले में पुलिस ने नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को कथित मुख्य शूटर बताया, जबकि हर्ष सिंह पर हत्या की साजिश और सहयोग का आरोप लगाया गया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 23 गवाहों का परीक्षण कराया गया और लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अंतिम बहस तक मामला पहुंचा।
फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन पहले से सतर्क था। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई, ताकि फैसले के बाद किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इससे पहले भी धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड के फैसले के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
