रांची के बकरी बाजार दुर्गा पूजा मेले में बड़ा हादसा टला: बीच हवा में टूटा ‘ग्रेविटी’ झूले का सस्पेंशन, मची भारी अफरा-तफरी
सर्च न्यूज: सच के साथ: राजधानी रांची के बकरी बाजार में सजे भव्य दुर्गा पूजा मेले में शनिवार की देर रात (करीब 1:30 बजे) उस समय चीख-पुकार मच गई, जब मुख्य आकर्षण का केंद्र बना ‘ग्रेविटी झूला’ (जिसे लोग वाशिंग मशीन स्टाइल झूला भी कह रहे हैं) अचानक खराब हो गया। चालू हालत में झूले का सस्पेंशन और बेयरिंग अचानक टूट गया, जिससे झूले का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ खतरनाक तरीके से झुक गया। इस अचानक आई खराबी के कारण झूले की बोगियों में बैठे लगभग 50 लोग हवा में ही फंस गए।
सुरक्षा मानकों पर खड़े हुए गंभीर सवालइस भयानक वाकये के बाद , मेले के आयोजकों और प्रशासन की लापरवाही को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। पूजा के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच इस तरह के भारी और थ्रिलिंग झूलों के संचालन से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट और नियमित तकनीकी जांच (सुरक्षा मानकों) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक झूलों के संचालन पर सख्त निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
