प्राथमिक विद्यालय पढिया में अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक का तबादला रोकने की मांग पर गेट में जड़ा ताला
रायरंगपुर। मयूरभंज जिले के पढिया प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को छात्रों और अभिभावकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वामित्र पिंगुआ का तबादला रोकने की मांग को लेकर स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। इससे स्कूल का संचालन ठप हो गया।
इसी कारण अभिभावकों और छात्रों ने सरकार से पिंगुआ सर का तबादला रोकने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर कुसुमी संकुल शिक्षा विभाग के ABEO और CRCC मौके पर पहुंचे और अभिभावकों से बातचीत की। अभिभावकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक स्कूल गेट खुलने नहीं दिया जाएगा।
बादामपहाड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और अभिभावकों को समझाया कि स्कूल में ताला लगाना क़ानूनन गलत है। पुलिस के समझाने के बाद गेट तो खोला गया, लेकिन छात्र कक्षा में प्रवेश नहीं किए और अभिभावकों के साथ घर लौट गए।
