November 5, 2026

नीम करौली बाबा का बचपन जहां बीता, वहीं पर बवाल: जन्मस्थली के असली वारिस कौन – परिवार या ट्रस्ट?

IMG-20260910-WA0009

सर्च न्यूज: सच के साथ: फिरोजाबाद / अकबरपुर: जिस नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है, उन्हीं बाबा की जन्मस्थली आज विवादों में घिर गई है। अकबरपुर स्थित वो घर, जहां बाबा का बचपन बीता था, अब परिवार और ट्रस्ट के बीच जंग की वजह बन गया है।

पोतियों ने DM से की शिकायत: बाबा की 6 पोतियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ट्रस्ट के सचिव संजय गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोतियों का कहना है कि ट्रस्ट ने उनकी जन्मस्थली पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और परिवार को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जन्मस्थली को परिवार को सौंपने की मांग की है।

पोते ने किया पलटवार: वहीं इस मामले पर बाबा के पोते ने दूसरा ही पक्ष रखा है। उनका कहना है कि ट्रस्ट ने कोई कब्जा नहीं किया है। मेरे 6 बहनोई ही परिवार में विवाद करा रहे हैं और पोतियों को भड़का कर प्रॉपर्टी विवाद खड़ा कर रहे हैं। जन्मस्थली की देखरेख ट्रस्ट ही बेहतर कर सकता है।

क्यों अहम है ये जन्मस्थली?नीम करौली बाबा को कलयुग के हनुमान कहा जाता है। मार्क जुकरबर्ग से लेकर विराट कोहली तक उनके भक्त हैं। अकबरपुर का यही घर हर साल हजारों भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनता है, लेकिन अब वारिस को लेकर छिड़ा ये विवाद प्रशासन तक पहुंच गया है।

फिलहाल प्रशासन ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच की बात कही है।

You may have missed