“Move Beyond Books—Build Practical Skills”- Dr.S.Chatterjee: “किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रैक्टिकल नॉलेज और प्रशिक्षण पर दें जोर”: डॉ. एस. चटर्जी, कुलपति- RKDF यूनिवर्सिटी
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्च न्यूज से विशेष बातचीत में RKDF University, Ranchi के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. चटर्जी ने बदलते शैक्षणिक परिवेश और वर्तमान समय की जरूरतों पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को विषय की जानकारी के साथ-साथ उसे वास्तविक जीवन में लागू करने की क्षमता विकसित करना भी जरूरी है।
उन्होंने विशेष रूप से इंटर्नशिप और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव विद्यार्थियों को किताबों से प्राप्त ज्ञान को व्यवहारिक परिस्थितियों में समझने और लागू करने का अवसर देता है। इससे उनमें तकनीकी दक्षता के साथ-साथ समस्या समाधान, निर्णय लेने, टीमवर्क और प्रोफेशनल व्यवहार जैसी क्षमताओं का भी विकास होता है।
डॉ. चटर्जी के अनुसार, किताबी ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण का संतुलित मेल ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वास्तविक पहचान है
