Modi’s Former Schoolmate Seeks Justice Over Alleged Land Grab. मोदी के पुराने स्कूलमेट ने PM से मांगा इंसाफ, जमीन कब्जाने का लगाया आरोप
सर्च न्यूज: सच के साथ: गुजरात के वडनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक ही स्कूल में पढ़ चुके 81 वर्षीय असगरभाई वोहरा ने अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। वोहरा का आरोप है कि मुंबई के भायंदर ईस्ट स्थित उनकी 2,810 वर्गमीटर जमीन पर दो बिल्डरों ने कथित तौर पर अवैध कब्जा कर लिया है। मामले में उन्होंने CBI जांच की मांग की है।
असगरभाई वोहरा और प्रधानमंत्री मोदी की पढ़ाई वडनगर के उसी स्कूल से हुई थी। उम्र के इस पड़ाव पर अपनी जमीन के अधिकार को लेकर वोहरा ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।
वोहरा ने अपनी शिकायत में दो बिल्डरों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है और पूरे मामले की CBI जांच की मांग रखी है। अब यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि शिकायतकर्ता प्रधानमंत्री के पुराने स्कूलमेट हैं और उन्होंने सीधे पीएम से मिलकर अपनी जमीन से जुड़े विवाद को उठाया है।
