Junior Women Hockey:रांची की बेटियों ने बढ़ाया भारत का मान!जूनियर महिला हॉकी मैच में चीन को हराकर एशिया कप पर जमाया कब्जा
सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची/मोकि (चीन): झारखंड की राजधानी रांची की बेटियों ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चीन को उसके ही घर में हराकर एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की यह लगातार तीसरी एशिया कप जीत है। टीम ने इससे पहले 2023 और 2024 में भी खिताब अपने नाम किया था। 2026 में चीन को हराकर भारत ने अपनी बादशाहत कायम रखी और महिला जूनियर हॉकी में अपनी मजबूत पहचान को और पुख्ता किया।
रांची और पूरे झारखंड के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है। राज्य की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय टीम की इस जीत से झारखंड में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ने और नई प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीतने के साथ भारतीय टीम ने एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह जीत खिलाड़ियों के लिए आगे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है।
भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद हॉकी इंडिया ने प्रत्येक विजेता खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। यह सम्मान खिलाड़ियों के मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा।
