Jamshedpur:”जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोलमुरी में हथियार चमकाने और रंगदारी मांगने वाला कुख्यात आकाश बांडेया हिरासत में, पूछताछ जारी”
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हथियार लहराने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) ललित मीना और डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए मामले के मुख्य आरोपी कर्ण सिंह उर्फ जसकरण सिंह को उसके साथियों के साथ धर-दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया मुख्य आरोपी एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पूरी तरह से भंडाफोड़ किया जा सके। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और व्यापारियों को डराने-धमकाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
