Jamshedpur Launches ‘Johar Police’ Chatbot Service: अब थाना जाने की झंझट होगी कम, जमशेदपुर में शुरू हुई ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट सेवा WhatsApp पर मिलेगी पुलिस की मदद
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। आम लोगों को पुलिस से जुड़ी जरूरी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराने की दिशा में जमशेदपुर पुलिस ने एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। ‘जोहार पुलिस ऑनलाइन हेल्प एंड असिस्टेंस सेवा’ के तहत अब नागरिक WhatsApp चैटबॉट के माध्यम से कई पुलिस सेवाओं की जानकारी, शिकायत और आवेदन की स्थिति से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए नागरिकों को WhatsApp पर 9471167577 नंबर पर सिर्फ “HI” लिखकर भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट के जरिए उपलब्ध सेवाओं और विकल्पों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। पुलिस की ओर से जारी QR Code को स्कैन करके भी इस सुविधा तक पहुंच बनाई जा सकती है
इन सेवाओं की मिल सकेगी जानकारी: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिनमें—
- गुम हुए मोबाइल की सूचना और उससे संबंधित सहायता
- ट्रैफिक, जाम और चालान से जुड़ी जानकारी
- साइबर अपराध से संबंधित शिकायत
- पासपोर्ट वेरिफिकेशन में देरी या परेशानी की शिकायत
- चरित्र प्रमाणपत्र और पुलिस वेरिफिकेशन से संबंधित जानकारी
- एसएसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन/याचिका की स्थिति
- आसपास के पुलिस थानों की जानकारी और लोकेशन
- महिला सुरक्षा एवं छेड़खानी से संबंधित शिकायत
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता
- पुलिस को सुझाव और फीडबैक देने की सुविधा
10 किलोमीटर के दायरे में मिलेगी नजदीकी थाने की जानकारी: चैटबॉट की एक उपयोगी सुविधा यह भी है कि नागरिक अपने आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित पुलिस थानों की जानकारी और उनका नक्शा प्राप्त कर सकेंगे। इससे किसी घटना या आवश्यकता की स्थिति में संबंधित थाना तलाशने में आसानी होगी
NIT जमशेदपुर के साथ मिलकर तैयार की गई सेवा: रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर पुलिस ने NIT जमशेदपुर के सहयोग से इस डिजिटल सेवा को तैयार किया है। इसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को आसान बनाना तथा छोटी-छोटी जानकारी या शिकायतों के लिए लोगों को बार-बार थाना या पुलिस कार्यालय जाने की परेशानी से बचाना है।
डिजिटल पुलिसिंग की ओर एक और कदम: जोहार पुलिस’ सेवा को जमशेदपुर में नागरिक-केंद्रित डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। WhatsApp जैसे आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म के जरिए पुलिस सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने से शिकायत और जानकारी लेने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो सकती है।
नागरिकों के लिए जरूरी नंबर: 9471167577WhatsApp पर भेजें: “HI”
