November 5, 2026

घोड़ाबांधा श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

20250817_134034

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री रहे दिवंगत रामदास सोरेन का शनिवार को घोड़ाबांधा स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक, समर्थक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।दिवंगत नेता के योगदान और उनके सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए लोगों ने कहा कि रामदास सोरेन सदैव शिक्षा और समाजहित के लिए समर्पित रहे।

You may have missed