November 5, 2026

गायत्री परिवार के 61वें रक्तदान शिविर में 151 युवाओं ने किया रक्तदान

Screenshot_2025-10-06-04-00-15-11_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7


जमशेदपुर। गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा ब्लड बैंक, जमशेदपुर में प्रातः 9 बजे से सायं 5:00 बजे तक 61वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री महायज्ञ के साथ हुआ।
शिविर का उद्घाटन गुरु आवाहन और आशीर्वचन के साथ मुख्य अतिथि अजय पांडे, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रांतीय प्रभारी ताराचंद अग्रवाल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और प्रज्ञा महिला मंडल की अध्यक्ष जसवीर कौर ने दीप प्रज्वलनकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, विधायक पूर्णिमा साहू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, समाजसेवी राजकुमार सिंह और भाजपा नेता दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
रक्तदान अभियान के संयोजक संजीव सिन्हा ने बताया कि गायत्री परिवार का यह अभियान वर्ष 2006 से शुरू होकर प्रतिवर्ष 3 से 4 शिविरों के आयोजन के साथ 61वें पड़ाव तक पहुंचा है। यह रक्तदाताओं के समर्पण, सहयोग और गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। इस शिविर में कुल 151 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और ब्लड बैंक की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may have missed