चित्रगुप्त पूजा समिति कदमा की वार्षिक बैठक सम्पन्न
जमशेदपुर। चित्रगुप्त पूजा समिति, कदमा की वार्षिक बैठक का आयोजन सोमवार को चित्रगुप्त भवन कदमा में किया गया। बैठक की शुरुआत समिति के स्वर्गवासी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
इस वर्ष 23 अक्तूबर, गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा सह गोवर्धन पूजा (भाई दूज) का आयोजन किया जाएगा। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
बैठक में समिति के सदस्य राकेश कुमार, अमरेन्द्र, आनन्द, बक्शी, दिवाकर, नीतू, शैलेंद्र आदि ने विचार एवं मार्गदर्शन साझा किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिव दर्शन सिन्हा ने प्रस्तुत किया।
