November 5, 2026

BJP Leader Shot Dead in Bhagalpur, भागलपुर में BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, सिर के पास मारी गोली; चंदे के विवाद की चर्चा.

bhajapa-nata-uma-bhashhanae-tata_a9dddb8ced28cf7fcb7b56eb4e18929c

सर्च न्यूज: सच के साथ:भागलपुर के बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उमा भूषण तांती के रूप में हुई है, जो भाजपा के मंडल अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने उन्हें बेहद करीब से सिर के पास गोली मारी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे। मृतक की बेटी भी मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां पिता का शव देखकर वह भावुक हो गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

You may have missed