बाढ़ के बीच विक्रमशिला सेतु पर राहत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को मरम्मत कार्य की शुरुआत आगे बढ़ाने का दिया निर्देश
सर्च न्यूज: सच के साथ: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। गंगा नदी में बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पुल को 29 अगस्त से बंद करने का फैसला फिलहाल 15 दिनों के लिए टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को मरम्मत कार्य की शुरुआत आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।
इसी स्थिति को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने पुल बंद करने की तारीख कम से कम 15 दिन आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। प्रशासन का मानना है कि इससे गंगा के जलस्तर की स्थिति स्पष्ट होने और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। हालांकि, पुल को कितने समय तक खुला रखा जाएगा, इसे लेकर स्थानीय स्तर पर अभी भी मांग उठ रही है। भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष ने 15 दिन की बजाय छठ पूजा तक पुल को खुला रखने की मांग की है, ताकि बाढ़ के साथ-साथ आगामी त्योहारों के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो
मरम्मत पूरी होने के बाद पुल पर स्थायी यातायात बहाल करने की योजना है। फिलहाल प्रशासन गंगा के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अगले 15 दिनों में परिस्थितियों का आकलन कर मरम्मत शुरू करने को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
