गदरा में “बाबा नाम केवलम्” अखंड कीर्तन, नारायण सेवा और कंबल वितरण
जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा आनंद मार्ग जागृति में “बाबा नाम केवलम्” के तीन घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारायण सेवा, 100 कंबलों का वितरण और निःशुल्क पौधा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते तामसिक और राजसिक भाव को संतुलित कर सात्विक ऊर्जा का संचार करना था।

उन्होंने बताया कि कीर्तन भक्ति और ध्यान का अनूठा माध्यम है, जो मन, शरीर और आत्मा के संगम को अनुभव कराता है। यह मन को संयमित करने, इंद्रियों के प्रति वैराग्य प्राप्त करने और अविरल शांति की स्थिति में ले जाने की क्षमता रखता है। कीर्तन के जरिए व्यक्ति आध्यात्मिक और धार्मिक जीवन की ओर अग्रसर होता है।
