Ankita Bhakat Leads India to Historic Gold in Women’s Recurve Team. एशियन गेम्स में अंकिता भकत का कमाल, भारत ने महिला रिकर्व टीम में जीता ऐतिहासिक गोल्ड
जमशेदपुर की अंकिता भकत ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को महिला रिकर्व टीम स्पर्धा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया। अंकिता, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड़ की भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
अंकिता भकत का यह प्रदर्शन जमशेदपुर के लिए भी खास है। वह टाटा आर्चरी एकेडमी से जुड़ी रही हैं और पद्मश्री पूर्णिमा महतो के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया है। उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर और झारखंड के खेल जगत में भी खुशी का माहौल है।
भारतीय महिला रिकर्व टीम की इस जीत ने एशियन गेम्स में देश की तीरंदाजी को एक नई उपलब्धि दी है। दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम को हराकर स्वर्ण जीतने वाली अंकिता, कीर्ति और कुमकुम की तिकड़ी अब भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुकी है।
