सोनारी में चोरी का खुलासा, 48 घंटे में एक वयस्क व दो नाबालिग गिरफ्तार
सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर: सोनारी में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तारजमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक वयस्क और दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया अधिकांश सामान बरामद किया, जिसमें सोने की दो अंगूठियां, सोने के कान के दो जोड़े, चांदी के पायल के दो जोड़े, चांदी का लोटा, थाली, छोटा प्लेट, गिलास, चाबी रिंग और 4,000 रुपये नकद शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, बाकी चोरी का सामान और नकदी बरामद करने के प्रयास अभी जारी हैं।
