November 3, 2026

आदित्यपुर में मशहूर डॉक्टर डॉ. ओपी आनंद पर फायरिंग, छोटे भाई पर आरोप

file_00000000a3dc8210bce3cfc07c5fed61

आदित्यपुर। झारखंड के आदित्यपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉ. ओपी आनंद पर उनके छोटे भाई द्वारा फायरिंग कीगयी। यह घटना उस वक्त हुई, जब डॉ. आनंद जिम से लौट रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई है।

जिम से लौटने के दौरान डॉ. ओपी आनंद के छोटे भाई ने उन पर गोली चलाई। इस दौरान एक गोली उनके हाथमें लगी, जबकि दूसरी गोली से वे बाल-बाल बच गए। घटना के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

डॉ. ओपी आनंद आदित्यपुर के चर्चित चिकित्सकों में गिने जाते हैं। उनके साथ हुई इस घटना की खबर से स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। मामले में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है,

घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया, प्राथमिकी और आगे की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी की प्रतीक्षा है।

You may have missed